Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर में हो रही थी बहन की शादी और भाई का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा था, छेड़छाड़ और दुष्कर्म से जुड़ा मामला

घर में हो रही थी बहन की शादी और भाई का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा था, छेड़छाड़ और दुष्कर्म से जुड़ा मामला

faridabadnews24By faridabadnews24June 21, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा के यमुनानगर जिले में सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक ऐसा वाकया हुआ कि आंखें भर आएं। घर में बहन की शादी हो रही थी और भाई का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था। शनिवार देर रात भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। क्योंकि शादी रविवार को थी, इसलिए टाली भी नहीं जा सकती थी। वहीं परिजनों ने पड़ोसी परिवार और युवकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक महिला सहित सात लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सदर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की बहन की शादी होने जाने के बाद ही शव परिवार को सौंपा जाएगा। हर एंगल से केस की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। मृतक की बहन के साथ फरवरी 2020 को तीन युवकों ने छेड़छाड़ की थी। उस समय वह 17 वर्ष की थी। आरोप लगे थे कि तीनों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की थी। शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। इनमें दो सगे भाई हैं। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे। अब पीड़िता की शादी तय हो गई थी, लेकिन आरोपी युवक और उसके परिवार वाले रिश्ता तुड़वाने की कोशिश कर रहे थे। इस बात को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। इसके बावजूद आरोपी हरकतों से बाज नहीं आए। युवती के बारे में वह गलत प्रचार कर रहे थे। इस वजह से मृतक काफी तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अंकुश, विकास और चंद्रवीर छेड़छाड़ मामले में भी आरोपी हैं।

 

News source from : dainikbhaskar

case related to molestation and rape faridabadnews faridabadnews24 Sister's marriage was happening at home and brother's body was kept in post-mortem house
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.