Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें 6 मुख्य कारण, दिल की कमजोरी के कारण आ सकती है पैरों में सूजन

जानें 6 मुख्य कारण, दिल की कमजोरी के कारण आ सकती है पैरों में सूजन

faridabadnews24By faridabadnews24June 21, 2021No Comments3 Mins Read

पैरों में सूजन आना एक शारीरिक समस्या है, जो कि आपके चलने या खड़े होने में परेशानी पैदा कर सकती है. सूजन के साथ आपको पैरों में दर्द भी महसूस हो सकता है. जिससे यह समस्या और गंभीर बन जाती है. अगर आपके पैरों में सूजन आ रही है, तो यह समझ लीजिए कि आपके शरीर में कुछ ना कुछ दिक्कत जरूर है. यह दिक्कत आपके दिल से भी जुड़ी हो सकती है. यहां हम पैरों में सूजन आने के कुछ मुख्य कारणों के बारे में जानेंगे.

पैरों में सूजन आने के कारण (Causes of Leg Swelling)

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक पैरों में सूजन आने के पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं. जैसे-

1. बीपी की दवा और स्टेरॉयड
अगर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप बीपी की दवा ले रहे हैं, तो उन दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण आपको पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है. इसके अलावा सोरायसिस, चर्म रोग, अस्थमा जैसी समस्याओं के समाधान के लिए स्टेरॉयड लेने से भी दोनों पैरों में सूजन आ सकती है. इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें और परेशान ना हों.

2. दिल की कमजोरी
डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक, अगर आपको पैरों में सूजन के साथ चलने पर सांस फूलने, नींद की समस्या और पेट फूलने की समस्या है, तो इसके पीछे दिल की कमजोरी हो सकती है. पैरों से खून वापिस लाना भी दिल का काम है. दिल जितना सेहतमंद होगा, वह उतना जल्दी पैरों से खून वापिस लाएगा. लेकिन कमजोर दिल के कारण पैरों में खून ठहर सकता है, जिससे दोनों पैरों में सूजन आ सकती है.

3. किडनी की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक दोनों पैरों में सूजन के साथ अगर आपको चेहरे में सूजन या कम पेशाब आने की समस्या है, तो इसके पीछे किडनी की समस्या हो सकती है.

4. एनीमिया
शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहते हैं, जो कि महिलाओं को ज्यादा होती है. पैरों में सूजन के साथ सांस फूलना, हथेलियों-आंख-जीभ का रंग फीका होना आदि लक्षण भी दिख रहे हैं, तो यह खून की कमी के कारण हो सकते हैं.

5. हाइपो थायरॉइडिज्म
अगर पैरों में सूजन के साथ किसी महिला को जुखाम-बुखार, वजन बढ़ने और पीरियड्स में अनियमित्तता हो रही है, तो उसके पीछे हाइपोथायरॉइडिज्म की समस्या हो सकती है. ऐसे रोगी का थायरॉइड टेस्ट करवाया जाता है.

6. फाइलेरियासिस 
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को एक पैर में बहुत ज्यादा सूजन और बुखार है और वह पिछले दिनों में छत्तीसगढ़, झारखंड जैसी जगह पर गया है, तो उसकी वजह फाइलेरियासिस हो सकती है. इस समस्या में दोनों पैरों में सूजन की समस्या भी देखने को मिलती है.

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक अगर आपके पैर में सूजन है, तो आप घबराएं नहीं. आयुर्वेद व अन्य चिकित्सा पद्धति में इस समस्या का निवारण है. आप दिल को मजबूत बनाने के लिए स्वस्थ आहार व जीवनशैली भी अपना सकते हैं.

यहां दी गई जानकारी किसी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है. यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है.

due to weakness of heart faridabadnews faridabadnews24 Learn 6 main reasons swelling in legs can come
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.