
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी अगली फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) अपनी बहन को डेडिकेट की है. एक्टर ने फिल्म के शूटिंग सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) किसी पंडित जैसे लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहना है और माथे पर टीका लगाया हुआ है.
बहन को डेडिकेट की फिल्म
हाथ में क्लैप पकड़कर बैठे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) निर्देशक के साथ कुछ बातचीत कर रहे हैं जब इस कैंडिड फोटो को क्लिक किया गया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लिखा- अपनी बहन अल्का के साथ बड़ा हुआ जो कि मेरी पहली दोस्त थी. ये बहुत कमाल की दोस्ती थी. आनंद एल. राय की फिल्म रक्षा बंधन उसके प्रति मेरी एक डेडिकेशन है.
ऐसा है अक्षय कुमार का लुक
अक्षय कुमार ने लिखा, ‘ये उसके साथ मेरे कमाल के बॉन्ड का एक जश्न है. आज शूटिंग का पहला दिन था. आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है.’ अक्षय कुमार जहां बैठे हैं वहां पीछे कई सारी घड़ियां टंगी नजर आ रही हैं. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि अक्षय फिल्म में किसी घड़ी मकैनिक या घड़ी बेचने वाले के किरदार में नजर आएं.
रिलीज किया जा चुका है पोस्टर
जहां तक बात है फिल्म के पोस्टर की तो कुछ वक्त पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है. पोस्टर में अक्षय कुमार अपनी बहनों के साथ नजर आए थे. इसकी टैगलाइन थी. बहनें देती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न.
