Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फेसबुक पर मोहब्बत के बाद युवती से रेप, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह, फिर गर्भपात

फेसबुक पर मोहब्बत के बाद युवती से रेप, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह, फिर गर्भपात

faridabadnews24By faridabadnews24June 22, 2021No Comments3 Mins Read

बरेली : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के एक युवक ने फेसबुक पर  बरेली की युवती से दोस्ती कर उसका रेप किया। चुपके से अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती का धर्म परिवर्तन करा कर निकाह किया। जिसके बाद गर्भपात करवाया और समाज के ताने सुनने और ठोकर खाने के लिए छोड़कर फरार हो गया। एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर में आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ रेप, एससीएसटी, बंधक बनाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने आज कहा कि इज्जतनगर में मुंशी नगर की युवती ने जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में अफजल उसके पिता अजहर, मां कमर जहां, और बहन कहकशा के खिलाफ धारा 376 504 ,323 समेत एससीएसटी और दहेज़ की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इस प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। अनुसूचित जाति की लड़की के मुताबिक आरोपी अफजल पीलीभीत के मोहल्ला भूरे खां का निवासी है। जिसने अपनी बहन कहकशा निशा के फेसबुक अकाउंट के जरिए लड़की बनकर उससे बातचीत शुरू की। कई दिन बाद उसने अपना असली परिचय दिया। इसके बाद बरेली के फीनिक्स मॉल में मिलने बुलाया। कुछ दिन बाद घरवालों से मिलाने के बहाने वह पीलीभीत ले गया जहां उसके पिता अजहर, मां कमर जहां और बहन कहकशा से मिलवाया। उसके घर वालों ने रात में उसे अफजल के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। अफजल ने उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने को कहने लगा। जब उसने मना किया तो अश्लील वीडिओ वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की के मुताबिक 5 साल तक संबंधों के रहने के बाद 11 सितंबर 20 को अफजल ने जबरन धर्म परिवर्तन करा कर उसके साथ बरेली के सैलानी मोहल्ले में निकाह कर लिया। इसके बाद 3 महीने तक उसे अजीज गेस्ट हाउस में रखा फिर बरेली के डेलापीर इलाके में किराए पर कमरा ले लिया। इस बीच गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। हाल ही में उसने अपने मायके से सात लाख रुपये लाने का दबाव डालने लगा और 10 अप्रैल 2021 को उसे जाति सूचक शब्द गालियां देकर उसे घर से निकाल दिया। लड़की के किराए के कमरे में निकलने के बाद अफजल अपने मामा के साथ कहीं भाग गया। निकाह के दस्तावेजों फोटो समेत सारे सबूत भी अपने साथ ले गया उसके घर वाले भी अब बात नहीं कर रहे हैं। बरेली के एडीजी के आदेश पर थाना इज्जत नगर में अफजल के पिता, मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

News source from : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 forced conversion and marriage Girl raped after love on Facebook then abortion
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.