फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जननायक जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर की देखरेख में 21 जून 2021 को गुरुद्वारा, चावला कॉलोनी में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया. केन्द्र एवं हरियाणा सरकार के सौजन्य से मेगा वैक्सीनेशन कैम्प चलाये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत 18 से 44 एवं 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों के लिये कोविड-19 से बचाव के लिए निशुल्क वैकसीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। कैंप में नागरिकों ने प्रथम व द्वितीय टीका लगवाकर क्षेत्र को कोरोना मुक्त करने में अपना अहम योगदान दिया। सभी केंद्रों पर कोविड नियमों का पूर्णत: पालन करते हुए टीकाकरण का कार्य किया गया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर ने आह्वान किया कि सभी योग्य व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन शीघ्र कराएं क्योंकि इस कोरोना महामारी से बचाव का यही एकमात्र उपाय है। सरकार ने इसी को ध्येय बनाकर आज मेगा वैक्सीनेशन कैंपों का देशभर में आयोजन किया। अब आगे भी तेजी से टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
