सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल टाइम सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। बताया जा रहा है कि नामांकन अभियान और मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनजर यह बदलाव किया है। इस दौरान सभी शिक्षक स्कूल मुखिया के मार्गदर्शन में अपने विद्यालयों के नामांकन को समुचित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की सहायता से कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत अब सभी अध्यापक कक्षावार प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। साथ ही अपनी कक्षा व विषय का प्रसारण देखकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों काे कहा है कि सभी अध्यापकों की हाजिरी अवसर एप पर लगाना सुनिशिचत करें।
