
हिसार : रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून अवधि में कोंकण रेलवे से होकर संचालित हिसार-कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन के शाेरनूर व पालक्काड स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय में 31 अक्टूबर तक आंशिक परिवर्तन किया है। 31 अक्टूबर तक ट्रेन हिसार से ही रवाना हाेगी। बुधवार काे दाेपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हिसार से रवाना हाेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 02475, हिसार-कोयम्बटूर स्पेशल रेलसेवा 23 जून से 31 अक्टूबर तक हिसार से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा शाेरनूर स्टेशन पर 14.25 बजे आगमन कर 14.30 बजे प्रस्थान कर पालक्काड स्टेशन पर तथा 15.15 बजे आगमन कर 15.20 बजे प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा का अन्य स्टेशनों पर ठहराव व समय-सारणी पहले की तरह ही रहेगी।
