ट्रेन में सफर कर रही एक कोरोना संदिग्ध पॉजिटिव एक महिला को नागौर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। मेडिकल टीम ने संबंधित महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे जेएलएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार कालका एक्सप्रेस में एक महिला बता देवी अपने परिजनों के साथ हनुमानगढ़ से सफर कर रही थी। इस दौरान ट्रेन के जिस डिब्बे में महिला बैठी थी, उसमें जब टीटी पहुंचा तो उन्होंने देखा कि महिला की सांसें फूल रही है। उन्हें कोरोना से पीड़ित होने का संदेह हुआ। इसे लेकर उन्होंने इसकी जानकारी नागौर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। जब ट्रेन नागौर पहुंची तो यहां मेडिकल टीम के सदस्य पुखराज नागौरा, अजय शर्मा, दीपक गहलोत ने महिला का तापमान व ऑक्सीजन लेवल की जांच की तो कम पाया गया। महिला के शरीर में ऑक्सीजन की कमी थी। इसे लेकर मेडिकल टीम ने उसे रेलवे स्टेशन से सीधे जेएलएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां महिला को डॉक्टरों द्वारा कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
