जगराओं : थाना सदर जगराओं की पुलिस ने नवजोत कौर पुत्री सुरिन्द्र सिंह सहित चार व्यक्तियों वासी उच्चा वेहड़ा खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420,120 बी के अंतर्गत केस दर्ज किया है। यह केस उसके पति गांव सिधवां खुर्द (जगराओं) के मनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह द्वारा उच्च पुलिस अधिकारी को दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। पीड़ित मनदीप सिंह ने बताया कि उसकी नवजोत कौर से 29 जुलाई 2019 को शादी हुई थी। उसने शादी पर तथा नवजोत कौर को विदेश भेजने तथा कॉलेज की फीस इत्यादि पर 24 लाख खर्च किए थे। बाद में उसकी पत्नी ने उसे विदेश ले जाने के लिए फाइल लगाई जो रिजैक्ट हो गई। दोबारा फाइल लगाने को कहा तो वह टाल-मटोल करने लगी। जब उसके पारिवारिक सदस्यों को बताया तो उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। जब नवजोत से बात की गई तो उसने बताया कि आस्ट्रेलिया में उसे कोई लड़का मिल गया है जिससे वह विवाह करवाएगी। साथ ही उसने उसे तलाक देने के लिए भी जोर डाला। इस प्रकार सभी ने मिलकर उससे 24 लाख की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने नवजोत कौर, उसके पिता सुरिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह तथा रघुवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
