फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] पलवल में कैंप थाना क्षेत्र स्थित गांव कुशलीपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित कार चालक की शिकायत पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार गांव नावली जिला मुरैना (एमपी) निवासी संदीप राठौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 22 जून को अपनी कार में गांव मानपुर राजपुती जिला मुरैना (एमपी) निवासी अनिल व उसकी पत्नी मंजू, बेटी काजल, बेटा शिवम, बबलू , छुन्ने व गब्बर को लेकर फरीदाबाद के लिए आ रहा था। रात करीब 2 बजे के करीब गांव कुशलीपुर फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनिल की पत्नी मंजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य सभी छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए समीप के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
