Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Health News: बना लें दूरी, पेट दर्द में इन चीजों को खाने से बहुत खराब हो जाती है हालत

Health News: बना लें दूरी, पेट दर्द में इन चीजों को खाने से बहुत खराब हो जाती है हालत

faridabadnews24By faridabadnews24June 25, 2021Updated:June 25, 2021No Comments3 Mins Read

गैस, कब्ज, अपच जैसे कई कारणों से आपको पेट दर्द की समस्या (Stomach Pain treatment) हो सकती है. पेट में दर्द कई बार इतना गंभीर हो जाता है कि आपको डॉक्टर की मदद लेनी पड़ जाती है. लेकिन, अगर आप पेट दर्द में इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करेंगे, तो आपकी समस्या कम हो सकती है. आइए जानते हैं कि पेट दर्द में किन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए.

पेट दर्द में ना खाएं ये फूड्स (Avoid Foods in Stomach Pain)
आयुर्वेद के जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक, पाचन बिगड़ने या पेट में किसी तरह की समस्या हो जाने के कारण आपको पेट दर्द की समस्या (Stomach Pain Causes) हो जाती है. ऐसी स्थिति में निम्नलिखित प्रकार के फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए.

1. पेट दर्द में परहेज: पेट दर्द में प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड में फाइबर की मात्रा ना के बराबर हो सकती है. जिससे अपच की समस्या गंभीर हो जाती है. इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट्स का उच्च स्तर पेट में इंफ्लामेशन बढ़ा सकता है. इन कारणों से पेट में दर्द बढ़ सकता है.

2. सिट्रिक व अन्य एसिड वाले फूड्स
सिट्रिक एसिड कई मायनों में हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है. लेकिन कुछ अध्ययन के मुताबिक नींबू, संतरा, चकोतरा जैसे सिट्रिक एसिड वाले फूड्स का सेवन पेट में दर्द को बढ़ा सकता है. हालांकि इस बारे में अधिक अध्ययन होने की जरूरत है.

3. पेट दर्द का इलाज: ज्यादा फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें
पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है. लेकिन आपको ऐसा करते हुए सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि, हाई फाइबर फूड्स का सेवन पेट फूलने, गैस व कब्ज की स्थिति को गंभीर भी कर सकता है. आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करके अपने लिए जरूरी फाइबर की मात्रा जान लेनी चाहिए.

4. मसालेदार भोजन के नुकसान
डॉ. मुल्तानी कहते हैं कि पेट दर्द में आपको कम मसालेदार खिचड़ी, दाल, दलिया जैसा हल्का भोजन करना चाहिए. क्योंकि, ज्यादा मसालेदार भोजन करने से आपके पेट में जलन हो सकती है. मसालेदार खाने में मौजूद मिर्च और मसाला मोशन के समय गुदा में जलन भी पैदा कर सकते हैं.

5. कैफीन युक्त पदार्थ
कैफीन की प्रकृति अम्लीय (Acidic) होती है. जो कि आपके पाचन तंत्र की बाहरी परत को प्रभावित कर सकती है और पेट में क्रैंप का कारण भी बन सकती है. इसके कारण जी मिचलाना, डायरिया व पेट खराब होने की समस्या हो सकती है.

6. शराब व कोल्ड ड्रिंक
डॉ. अबरार मुल्तानी का कहना है कि पेट दर्द में शराब व कोल्ड ड्रिंक का सेवन भी नहीं करना चाहिए. थोड़ी मात्रा में भी शराब का सेवन करने से पेट में सामान्य से ज्यादा अम्ल (एसिड) बनने लगता है, जिससे पाचन तंत्र की बाहरी सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचता है. यह स्थिति पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं को गंभीर कर सकती है.
वहीं, कोल्ड ड्रिंक भी आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे गैस व पेट फूलने की समस्या भी बढ़ जाती है.

eating these things in stomach pain makes the condition very bad faridabadnews faridabadnews24 Health News: Make distance
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.