फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] आम आदमी पार्टी के एन आई टी 86 विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी प्रवासी नेता संतोष यादव ने राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता का जोरदार स्वागत किया ।अभी हाल में सेकड़ो पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में संतोष यादव ने जोड़े थे जिनसे मिलने और उनके विचार जानने के राज्यसभा सांसद फ़रीदाबाद पधारे थे।सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आने वाले पंचायत,जिला परिषद और नगर निगम चुनाव की चर्चा की।इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे हरियाणा में पंचायत, जिला परिषद,ब्लॉक मेम्बर,और नगर निगम चुनाव है और सभी चुनाव आम आदमी पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस ली और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर लें।ताकि आने वाले चुनाव में भारी संख्या से जितकर उम्मीदवार हरियाणा में आये और आम आदमी तक जनसुविधाओं को पंहुचाये।और कहा कि हम खोरी के प्रवासियों की मदद में हरियाणा सरकार के साथ हर लड़ाई लड़ेंगे और गरीब मजदूरों को न्याय दिलाएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
