वल्टोहा : सरहदी गांव वल्टोहा में गलत मैसेज को लेकर हुई तकरार इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक पक्ष की तरफ से गोलियां चला देने का मामला सामने आया है। गोलियां लगने के कारण एक व्यक्ति जख्मी हो गया, जबकि एक तेजधार हथियारों के कारण जख्मी हो गया। जख्मियों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी व्यक्ति लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह और उसके भाई प्रिंस सिंह का एक दूसरे को गलत मैसेज को लेकर एक व्यक्ति के साथ तकरार हो गई थी। यह तकरार इतनी बढ़ गई कि प्रिंस और उक्त व्यक्ति में झगड़ा हो गया, जिस बात को लेकर कुछ लोगों ने इन दोनों का समझौता करवा दिया। समझौते के बाद आज फिर प्रिंस और उक्त व्यक्ति में फिर मामूली तकरार हो गई। इस दौरान लोगों ने इनको बचाने की कोशिश की और समझौता करने के लिए बुलाया जहां हमलावरों ने प्रिंस के भाई लवप्रीत सिंह को जान से मारने की नीयत से छह गोलियां चला दी। इस मौके एक गोली लवप्रीत सिंह के दाहिनी टांग पर जा लगी, जिस कारण वह गंभीर ज़ख़्मी हो गया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ लवप्रीत सिंह और उसके साथी जशनदीप सिंह पर भी हमला कर दिया, जिस कारण लवप्रीत सिंह का साथी गंभीर जख्मी हो गया है, जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पट्टी दाख़िल करवाया गया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे थाना वल्टोहा के ऐस.ऐच.ओ. नरिन्दर सिंह ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी। उन्होंने 6 हमलावरों पर इरादा -ए-कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही करनी शुरू कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि इस झगड़े संबंधी पुलिस को पहले भी शिकायतें की जा चुकी थीं परन्तु पुलिस की तरफ से ठोस कार्यवाही न किए जाने के कारण तकरार ख़ूनी झड़प में बदल हो गई।
