झज्जर में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पता चला है कि यहां भट्ठे पर काम करने वाले अपने बेटे से मिलने आए इस शख्स का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ही 4 के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना झज्जर जिले के गांव कुलाना स्थित गुलिया भट्ठे की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के काशीपुर का रोहित नामक युवक जलाई का काम करता है। बीते दिनों उसका पिता जीतलाल उससे मिलने के लिए आया था। गुरुवार रात को भट्टे पर रहने वाले कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसका शव भट्ठा परिसर में झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने इस मामले में भट्ठे पर काम करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। माछरौली थाना प्रभारी रामजस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में मनदीप कुमार, जगई, शिवा और उसके भाई पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
