फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में शुक्रवार शाम को ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते लोगों को तपिश भरी गर्मी से खासी राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार शाम को मौसम में एकाएक बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। कुछ देरी ठंडी हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जबकि शहर के कुछ इलाकों में गरज के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। लेकिन यह तुरंत ही बंद हो गई। इसके चलते गर्मी से राहत से अधिक देर नहीं ठहर सकी और फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक आने वाले एक-दो दिन में मौसम इसी प्रकार करवट बदलेगा। कभी-कभी आसमान में धुंध छाएगी। तो कभी उमस भरी गर्मी पड़ेगी। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक बना रहेगा। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट और आसमान में बादल छाने व बूंदाबांदी होने की संभावनाएं हैं, जिससे गर्मी से हल्की सी राहत मिल सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
