लुधियाना : लुधियाना के भमिया क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर में डेयरी पर काम कर रहे 24 वर्षीय नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान कृष्णा दुबे, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान पिछले कुछ दिनों से मानसिक परेशानी में था और खुदकुशी करने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट भी पोस्ट किया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा है , जिसने जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर उक्त नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं डेयरी मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक देह को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी।
