Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जींद में हर दूसरे दिन एक प्रेमी जोड़ा परिजनों से नाता तोड़कर शादी रचा रहा, फिर कुछ दिन बाद ही लगा रहे कोर्ट में तलाक की अर्जी

जींद में हर दूसरे दिन एक प्रेमी जोड़ा परिजनों से नाता तोड़कर शादी रचा रहा, फिर कुछ दिन बाद ही लगा रहे कोर्ट में तलाक की अर्जी

faridabadnews24By faridabadnews24June 27, 2021No Comments3 Mins Read

इसे माेहब्बत काे परवान चढ़ना मानें या फिर कुछ और, आजकल के युवक-युवतियों की सोच बदल रही है। वे बिना सोचे-समझें प्रेम विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। जींद में हर दूसरे दिन प्रेम विवाह करने का मामला सामने आ रहा है। परिजनों से नाता तोड़कर घर से भागकर प्रेमी जोड़े कोर्ट में शादियां रचा रहे हैं। फिर पुलिस सुरक्षा मांग रहे हैं।  जींद के पुलिस सेफ हाउस में पिछले 170 दिनों में 89 जोड़े पहुंचे हैं। फिलहाल 9 प्रेमी जोड़े पुलिस पहरे में रह रहे हैं। युवक-युवतियों के लिए यह विवाह बेशक खुशी देने वाले हों, लेकिन ऐसी शादियां मुसीबत बढ़ा रही हैं, क्योंकि कुछ दिन बाद ही तलाक के केस हो रहे हैं। जिससे रिश्ता टूट रहा है, जिसे बाद में नासमझी में उठाया कदम कहा जा रहा है।

हाईकोर्ट से 6 व जिला कोर्ट से 61 जोड़े पहुंचे

वर्ष 2021 में सेफ हाउस में अब तक कुल 89 जोड़े आएं हैं। इनमें हाईकोर्ट के आदेश पर 6 जोड़े, जिला सेशन कोर्ट के आदेश पर 61, एसपी के मार्फत 22 जोड़े पुलिस सेफ हाउस में पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा प्रेमी जोड़ों को कोर्ट में पेश कर सेफ हाउस में भेजा जाता है। नाम न छापने की शर्त पर एक प्रेमी जोड़े ने बताया कि यहां पर सभी जोड़े खाना तैयार कराते हैं और मात्र 10 से 15 दिनों में ही उनके हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं।

पहले प्रेम विवाह, अब बोल रहे पिंड छुड़वा दो

देखने में आ रहा है कि प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद तलाक के लिए अर्जी लगाई जा रही है। महिला सेल में पिछले तीन माह से प्रेम विवाह करने वाले दो जोड़ों का मामला चल रहा है। दोनों पक्षों की तीन-तीन बार काउंसिलिंग कर घर बर्बाद होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने बेटी की खुशी के लिए प्रेमविवाह करने वाले दामाद के परिजनों को 10 लाख रुपए तक दे दिए, लेकिन अब लड़का-लड़की एक दूसरे से तलाक लेना चाह रहे हैं। अंतरजातीय विवाह करने वाले एक युवक ने पिछले दिनों जिला महिला संरक्षण अधिकारी के समक्ष गुहार लगाई कि मैडम जी, म्हारा पिंड छुड़वा दो। जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुनीता शर्मा का कहना है कि कुछ युवक-युवतियां एक-दूसरे को परखे व बिना सोचे -समझे प्रेम विवाह कर लेते हैं और कुछ समय बाद वे एक-दूसरे से दूर रहने का मन बना लेते हैं। इसके पीछे बेरोजगारी व आर्थिक तंगी बड़ा कारण है।

अब सेफ हाउस में 9 जोड़े रह रहे

सेफ हाउस में पुलिस कर्मचारी तैनात रहते हैं। ऐसे जोड़ों को कोर्ट के आदेश पर सेफ हाउस से बाहर भेजा जाता है। इस वर्ष अब तक 89 जोड़े सुरक्षा ले चुके हैं, फिलहाल 9 जोड़े हाउस में रह रहे हैं, जबकि वर्ष 2020 में 204 जोड़ों ने प्रेम विवाह किया था। –पुष्पा खत्री, डीएसपी, जींद।

एक्सपर्ट व्यू: समाज को खतरा

युवाओं की मानसिकता में बदलाव आ रहा है। यौवन अवस्था में आकर्षण के बाद युवक-युवतियां प्रेम विवाह जैसा कदम उठा लेते हैं, लेकिन एक-दूसरे को बिना जाने इस तरह शादी करना समाज के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ज्यादातर शादियां बेमेल होने के कारण टूट जाती हैं। -सतेंद्र कुमार, समाजशास्त्री।

 

News source from : dainikbhaskar

a loving couple broke up with their relatives and got married Every other day in Jind faridabadnews faridabadnews24 filed for divorce in the court. then after a few days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.