Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नानी ने ही कर लिया नाती का अपहरण, बोलीं- शिकायत की तो नाते को जान से मार दूंगी

नानी ने ही कर लिया नाती का अपहरण, बोलीं- शिकायत की तो नाते को जान से मार दूंगी

faridabadnews24By faridabadnews24June 27, 2021No Comments3 Mins Read

सिटी थाना क्षेत्र की तहसील कैंप क्षेत्र में नानी ने ही अपने नाती का अपहरण कर लिया। वह अपने नाती को खिलाने के बहाने लेकर गई थी। इंतजार करने के बाद बेटी अपने मां के घर पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला। बच्चे की मां ने अपनी मां को फोन किया तो उसे धमकी दी कि दोबारा कॉल करने पर मासूम की लाश मिलेगी। जिसके बाद मां ने बच्चे की जान को खतरा बताते हुए तहसील कैंप चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील कैंप के भारत नगर निवासी प्रियंका ने बताया कि उनके पति ऑटो चालक थे। पति की पिछले साल मौत हो गई थी। उनके तीन बच्चे है। बड़ी बेटी 9 साल की इच्छा, बीच वाला बेटा 8 साल और सबसे छोटा बेटा 5 साल का लक्की है। प्रियंका ने बताया कि उनकी मां रानी और पिता किशोर मनचंदा है। पिता की मौत के बाद मां ने सरदार मस्तान सिंह के साथ शादी कर ली। उनकी मां रानी को उनके अलावा कोई संतान नहीं है। जिस कारण उनके छोटे बेटे लक्की को खिलाने के लिए मां नूरवाला स्थित गीता कॉलोनी में अपने घर ले जाती थीं। वह लक्की को कई-कई दिन अपने साथ रखती थीं। वह बेटे को इसी प्यार में अपनी मां के साथ भेज देती थी कि मां को अपने बच्चे न होने का अहसास न हो, लेकिन धीरे-धीरे मां रानी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। मां रानी 24 जून को खिलाने के लिए लक्की को अपने साथ ले गई थीं। उन्होंने शाम होने पर मां को फोन किया और लक्की को घर छोड़कर जाने की बात कही तो मां ने साफ मना कर दिया। पीड़िता ने शिकायत दी है कि मां ने उसके बेटे का अपहरण किया है।

मां के घर पर लगा मिला ताला
प्रियंका ने बताया कि मां को फोन करने के बाद वह नूरवाला स्थित गीता कॉलोनी में पहुंची। जहां मकान के गेट पर ताला लगा मिला। जिसके बाद उन्होंने पड़ोस में पता किया तो खुलासा हुआ कि मां ने पानीपत से अपना मकान बेच दिया है और वह पानीपत छोड़कर जा चुकी हैं।

शिकायत की तो मिलेगी बेटे की लाश
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने मां को कॉल किया और लक्की को वापस घर छोड़ने की बात कही, लेकिन मां ने उनकी एक न सुनी और धमकी दी कि लक्की को भूल जा। लक्की को दोबारा मांगने, ढूंढने और पुलिस में शिकायत देने की कोशिश की तो वह लक्की को मार देगी।

faridabadnews faridabadnews24 I will kill the relative Nani has kidnapped the grandson said - if I complain
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.