![]()
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को सेक्टर 10-11 की डिवाइडिंग रोड से लगते ब्लॉक में 43.29 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा इसके शुरू होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को जलपूर्ति की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा एफएमडीए के माध्यम से शहर को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
