चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के दफ्तर डायरैक्टर शिक्षा विभाग में स्कूल लाइब्रेरियन की वैकेंसी के लिए परीक्षा 18 जुलाई को ली जाएगी। सेवा चयन बोर्ड पंजाब के चेयरमैन रमन बहल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग में स्कूल लाइब्रेरियन की वैकेंसी के लिए परीक्षा 18 जुलाई को लेने संबंधी तैयारी पूरी कर ली गई है।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के कौंसलिंग दौरान शिक्षा संबंधी दस्तावेज़ चैक करने होंगे। इसके बाद योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों की सिफारिशें विभाग को नियुक्ति पत्र जारी करके दी जाएंगी। बहल ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की निष्पक्षता, पारदर्शिता और घर-घर नौकरी की नीति के चलते बोर्ड द्वारा परीक्षा में आधुनिक तकनीक जैसे जैमर, बायोमैट्रिक, वीडियोग्राफी आदि की मदद ली जाएगी और भर्ती केवल मैरिट पर ही की जाएगी।
