लाल बत्ती स्थित पीएनबी के पीछे लाजपत काॅलाेनी में रविवार दाेपहर काे एक शराबी ने घराें के बाहर खड़ी 3 काराें के शीशे ताेड़ दिए। लाेगाें ने उसकाे पकड़कर रस्सी से बांध दिया अाैर पुलिस बुला ली। पुलिस थाने ले गई ताे आराेपी वहां से भी चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर करीब 15 मिनट बाद उसे इंसार बाजार से पकड़ लिया। बाद में लाेग उसे इलाज कराने के लिए ले गए। पुलिस ने रपट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। लाजपत काॅलाेनी की जेष्ठा कामरा पुत्री गुलशन ने बताया कि रविवार दाेपहर करीब 1:15 बजे कुछ टूटने की आवाज सुनकर बाहर आई ताे एक युवक भाग रहा था। उनकी कार के दाे, पड़ाेसी संतलाल अघी की कार का एक और सुभाष चंद की कार के दाे शीशे टूटे हुए थे। तब पीछा कर युवक काे पुल के नीचे से पकड़ लिया। आसपास के काफी लाेग एकत्र हाे गए और पुलिस काे सूचना दी। आराेपी नशे में था और भागने की काेशिश कर रहा था। तब लाेगाें ने रस्सी से बांधकर उसे शटर से बांध दिया। पूछने पर आरोपी ने कहा कि उसे दाे लाेगाें ने कहा था कि शीशे ताेड़ दाे ताे इनाम मिलेगा। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई और आरोपी काे थाने ले गई। बातचीत के दाैरान आरोपी वहां से भाग गया। तब पुलिस पीसीआर ने पीछा किया और इंसार बाजार से पकड़ लिया। सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं कि युवक ने शीशे क्याें ताेड़े आराेपी नशे में था। इसलिए काॅलाेनी के लाेग इलाज के लिए अपने साथ ले गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
