फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] दुबई में हुई बॉक्सिंग एशिया प्रतियोगिता में मैडल जीतकर लौटी जिले के यादूपुर गांव की बेटी अनुपमा कुंडू का जाट धर्मशाला में लोगों ने रविवार को स्वागत किया। इस दौरान अनुपमा ने कहा कि हमारे जिले में स्टेडियम व अच्छे कोच की जरूरत है। यदि यहां अच्छे कोच व स्टेडियम होंगे तो जिले के और भी बच्चे इंटरनेशनल मैडल जीतकर आ सकते हैं। इस मौके पर पिता सुंदर कुंडू, राजेंद्र सिंह, रामकुमार, संजय सिंह, देशराज, विजय राठी, राहुल देव, करतार सिंह मढनाका, कृष्णपाल, प्रवेश तेवतिया, कुमरपाल, रविंद्र, सुरेंद्र तेवतिया ने अनुपमा का स्वागत किया। इन्होंने कहा कि यादूपुर की बेटी आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन कर मैडल जीतेगी।
