फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर फरीदाबाद व पलवल मेें प्रस्तावित राजमार्गों के विकास में तेजी लाने पर चर्चा की। खासकर पृथला में ड्रा पोर्ट बनाने और ईस्टर्न पैरीफेरल से शहर को जोडने पर चर्चा की गई। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने नई सड़क बनाने के आदेश एनएचएआई को दिए हैं। बता दें कि दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बघौला के पास पृथला औद्योगिक क्षेत्र के ड्राॅ पोर्ट को कनेक्टविटी देन के लिए अंडरपास का निर्माण किया जाना है। इस पर करीब 35 करोड़ की लागत आएगी। यहां करीब 3000 एकड़ जमीन ड्राॅ पोर्ट बनाने के लिए चिन्हित की जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने एनएचएआई को निर्देश दिया कि वह वाहन अंडरपास का जल्द निर्माण कराए। इसके लिए 50 फीसदी खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। इसी तरह पलवल अलीगढ़ राजमार्ग पर ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लिंक देन के इंटरचेंज का निर्माण होना है। इंटरचेंज का निर्माण होने से यातायात की आवाजाही सुगम होगी। इस पर करीब 65 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए भी एनएचएआई को जल्द से जल्द इंटरचेंज का निर्माण करने को कहा गया है। इसके अलावा फरीदाबाद शहर की ईस्टर्न पैरीफेरल पर पहुंचने के लिए कनेक्टविटी अभी ठीक नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। चूंकि दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग फरीदाबाद से होकर गुजरता है। ऐसे में बाईपास से शुरू होकर चैनसा गांव तक ईपीई इंटरचेंज के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण जरूरी है ताकि फरीदाबाद सीधे ईपीई से जुड़ सके। इस पर करीब 225 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने एनएचएआई को नई सड़क की संभावना तलाश कर काम शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही बाईपास रोड से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई बड़ोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण हटाने के भी निर्देश दिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
