Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसान की बेटी का रेप कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, नाम बदलकर बना बटाईदार

किसान की बेटी का रेप कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, नाम बदलकर बना बटाईदार

faridabadnews24By faridabadnews24June 28, 2021No Comments3 Mins Read

बाराबंकी :  यूपी के बाराबंकी जिले में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक अपना नाम बदल कर किसान के साथ बटाईदार बन गया और दो वर्षों तक उसके यहां काम करता रहा। इस बीच किसान की बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर उसका रेप कर वीडियो बना लिया। वीडियो के नाम पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर जबरन उसका अपहरण कर लिया और शादी भी कर ली। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने रविवार को थाने में लिखित शिकायत देकर मुक़दमा दर्ज कराया है।

मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंडा गांव का है, यहां के एक किसान से दो वर्ष पूर्व देवां क्षेत्र के पीड़ गांव के निवासी अब्दुल वहाब से मुलाक़ात हुई थी। अब्दुल वहाब ने अपना नाम बदल कर देशराज गौतम और भाई हंसराज बता कर किसान के खेत में बटाईदार का काम करने लगा। नजदीकियां बढ़ने के साथ खेत का सारा कार्यभार देखने लगा था। इस बीच मौका पा कर उसकी बेटी से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद युवती से विवाह करने और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
आरोपी वहाब युवती से शादी और धर्मपरिवर्तन कराने में असफ़ल होने पर 20 जून को युवती का अपहरण कर लिया। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी थी। मामले में 23 जून को देवां कोतवाली क्षेत्र के पीड़ गांव से अब्दुल रशीद के घर पुलिस ने छापा मार कर युवती को बरामद किया था। परिजनों के अनुसार युवती के पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद से अब्दुल रशीद का पुत्र अब्दुल वहाब सुलह का दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा।

युवती के पिता ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि अब्दुल वहाब ने बेटी का अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसके शादी से मना करने पर उसका जबरन अपहरण कर लिए और एक संस्था द्वारा युवती को बरगला कर जबरन शादी कर ली। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने 23 जून को अब्दुल वहाब के घर से युवती को बरामद किया था। पिता का आरोप है कि अब्दुल वहाब अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है आरोपी ने जबरन सुलहनामा भी लिखवा लिया है और जान से मारने की धमकी दी है, जिससे उसकी जान का खतरा हो गया है।  शिकायत के बाद कुर्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामला धर्मांतरण से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारी नजर बनाए हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश सिंह ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र में अमरसंडा गांव के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री की एक युवक के साथ जाने व शादी करने की शिकायत मिली है। मुक़दमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

faridabadnews faridabadnews24 name changed to shareholder Rape of farmer's daughter made pressure to change religion
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.