इंदौर : इंदौर में डीआईजी आफिस में पदस्थ एक पुलिस जवान ने व्रत के बाद शाम को घर जा कर ऑनलाइन वेज फूड का ऑर्डर किया, लेकिन उसे नॉनवेज फूड डिलीवर किया गया। उसने पनीर रोल मंगाया था। डिलीवरी बॉय उसे चिकन रोल दे गया। युवक ने पहली बाइट ली तो उसे शक हुआ। उसने उसे थूक दिया और चेक किया तो वह चिकन था। जवान ने की शिकायत तो में बाद कंपनी ने उससे माफी मांगी है, लेकिन जवान ने कहा कि मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया, उसका क्या करेंगे, मैं कोर्ट की शरण में जाऊंगा।


सोनू शर्मा ने रेस्टोरेंट को फोन कर इस संबंध में शिकायत की। रेस्टोरेंट ने अपनी गलती मान ली। इसके लिए माफी भी मांगी। वहीं, सोनू ने स्विगी कंपनी के ट्विटर पर भी ट्वीट कर शिकायत की। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन सोनू का कहना है, जो उसका धर्म भ्रष्ट हुआ है उसका क्या होगा? अब इस मामले को सोनू जल्द खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

बात की जाए तो इसे पहले भी कई बार ऐसे पार्सल में गलतियां हुई है और आज तक किसी भी कंपनी पर कार्यवाही नही हुई ,अब देखना यह होगा कि पुलिस के जवान के साथ गलत हुआ है इसके बाद कार्यवाही होती है कि नहीं।
