Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » निकिता के कत्ल के मुख्य आरोपी तौसीफ ने दी ट्रॉयल कोर्ट की सजा के फैसले को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका मंजूर

निकिता के कत्ल के मुख्य आरोपी तौसीफ ने दी ट्रॉयल कोर्ट की सजा के फैसले को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका मंजूर

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ]  हरियाणा के बहुचर्चित निकिता तोमर हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ ने ट्रॉयल कोर्ट के सजा के फैसले को चुनौती दी है। सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तौसीफ की अपील को मंजूर कर लिया है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने ट्रॉयल कोर्ट फरीदाबाद द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि पर भी रोक लगा दी है। यह आदेश हाईकोर्ट की जस्टिस रितु बाहरी की डिविजन बैंच ने दिया।

बता दें कि 26 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभागढ़ में 21 साल की BCom फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले के अनुसार उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी निकिता तोमर उस दिन अग्रवाल कॉलेज से पेपर देकर सहेली के साथ बाहर निकली थी और लेने आ रहे अपने भाई नवीन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गुरुग्राम जिले के रहने वाले तौसीफ और रेहान नामक युवकों ने कार में निकिता का अपहरण करने की कोशिश की। अपहरण में नाकाम रहने के चलते वो लोग निकिता की हत्याा करके फरार हो गए थे। यह घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई थी। निकिता के परिवार वालों का तो आरोप यह भी है कि तौसीफ पिछले काफी समय से निकिता से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था। निकिता के लाख मना करने के बावजूद तौसीफ लगातार निकिता पर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव डाल रहा था।

इस मामले में फरीदाबाद जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 26 मार्च 2021 को तौसीफ और उसके साथी को उम्रकैद के साथ 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया था। इस फैसले को 22 वर्षीय तौसीफ ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अपनी अपील में उसने कहा है कि उसे पुलिस द्वारा गलत तरीके से फंसाया गया है। उसके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है और न ही कहीं कोई शिकायत दर्ज है। ऐसा कोई कॉल विवरण भी नहीं है, जिससे यह साबित होता हो कि 4 अगस्त 2018 के बाद निकिता को फोन किया गया हो। ट्रॉयल कोर्ट ने जांच पक्ष के सबूतों को विश्वास करके उसे गलत तरीके से दोषी ठहराया है। उसके खिलाफ निकिता के भाई नवीन तोमर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जबकि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

challenged the verdict of the trial court faridabadnews faridabadnews24 Tauseef the main accused in Nikita's murder the petition was approved in the High Court
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.