सिटी के जगाधरी गेट नगर निगम ऑफिस के बिल्कुल सामने बना घंटा घर चाैक दाे साल में ही अनदेखा और बदहाल हो गया। चाैक का शिलान्यास 27 दिसंबर 2017 काे किया गया। चाैक बनने के बाद 1 जनवरी 2019 काे इसका उद्घाटन किया गया। चाैक पर 17.48 लाख रुपए खर्च किए गए। मगर दाे साल बीतने के बाद ही चाैक का रंग फीका पड़ चुका है। यह चाैक पार्किंग का अड्डा बन चुका है। चाैक पर चाराें दिशाओं में लगी घड़ियां भी अलग-अलग टाइम बता रही हैं। इस चाैक काे बना ताे दिया गया, लेकिन मेनटेन करना जरूरी नहीं समझा गया। चौकों को मेनटेन का जिम्मा नगर निगम के पास है, लेकिन निगम दफ्तर के सामने बने इस चौक का ही समय ठीक नहीं चल रहा।
