Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वेरिएंट का मरीज मिलने पर पूरे सेक्टर में हर घर का सर्वे कराया

फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वेरिएंट का मरीज मिलने पर पूरे सेक्टर में हर घर का सर्वे कराया

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ]  हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट का मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। बल्लभगढ़ के जिस सेक्टर में संबंधित बीमारी से संक्रमित मरीज की रिपोर्ट आई है, उस सेक्टर में रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर सर्वे किया। इस सर्वे में टीम ने खांसी, जुकाम, बुखार होने की जानकारी ली। इसके अलावा सर्वे करने वाली टीम ने पूरे सेक्टर में यह भी पता किया कि किस-किस घर में कितने लोगों को वैक्सीन लगी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को सुबह होते ही उक्त सेक्टर में पहुंच गई। जहां लोगों की कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक 210 लोगों की कोरोना की जांच हुई। इस मामले में एक सरकारी अस्पताल के डॉ. शिव प्रसाद दूबे ने बताया कि सर्वें व सैंपलिंग का काम रविवार सुबह से शुरू कर दिया गया था। दोनों कार्य देर शाम तक चलते रहे। उन्होंने दावा कि सर्वे व सैंपलिंग का काम लगातार जारी रहेगा। देर शाम तक टीम ने 350 घरों में सर्वे किया।उन्होंने यह भी दावा कि सेक्टर में सर्वे के दौरान खुलासा हुआ कि करीब 50 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवाई हुई है। इतना जरूर है कि कुछ ने पहली डोज लगवाई हुई है और काफी ने दूसरी डोज भी लगवा ली है।

सुखद : कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं

फरीदाबाद जिले में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले, जबकि 11 लोगों कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए। राहत की बात तो यह है कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 99 हजार 707 हो गई है। इनमें से 98 हजार 905 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अभी तक जिले में 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 86 है। इनमें से 46 अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 40 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 18 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि एक मरीज वेंटिलेटर पर हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना का रिकवरी रेट 99.2 प्रतिशत है, जबकि एक्टिव केस रेट 0.1 प्रतिशत है। रविवार को 1249 सैंपल लिए गए हैं और अभी 758 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

After getting a patient of Delta Plus variant in Faridabad faridabadnews faridabadnews24 survey of every house in the entire sector was done.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.