Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने बनाई सरपंच की अश्लील वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने बनाई सरपंच की अश्लील वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2021No Comments2 Mins Read

हिसार : इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल (Blackmail by making porn videos) करने वाले गिरोह के चंगुल में हांसी उपमंडल के एक गांव का सरपंच फंस गया. सरपंच से पहले फेसबुक पर एक महिला ने दोस्ती की और फिर आत्तिजनक वीडिया बनाकर ब्लैकमेल करते हुए हजारों रुपये की डिमांड कर डाली. सरपंच ने पैसे देने से इंकार किया तो आपत्तिजनक वीडियो उसके दोस्तों को भेजकर वायरल (Viral) कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार हांसी उपमंडल के एक गांव के सरपंच के पास फेसबुक पर महिला के मैसेज आए थे. जिसके बाद महिला ने दोस्त बनने की गुजारिश की और दोनों के बीच दोस्ती हो गई. दरअसल, ये महिला सोशल मीडिया के जरिये अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की सदस्य थी. महिला ने सरपंच की आपत्तिजनक वीडियो बना ली और इसके बाद गैंग के पुरुष सदस्यों ब्लैकमेल करते हुए हजारों रुपये की डिमांड करने लगे, लेकिन सरपंच ने पैसे देने से इंकार कर दिया

गैंग के सदस्यों ने सरपंच की फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर वीडियो को वायरल करते हुए सरपंच के गांव के दोस्तों को टैग कर दिया. आखिर सरपंच ने मामले में पुलिस को शिकायत दे दी. कुछ ग्रामीणों पर भी वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है. इस मामले में गांव की पंचायत ने पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकत की और कार्रवाई की मांग की

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है. भाटला चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि मामले में आला पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई है और अभी जिला पुलिस की साइबर सेल मामले में जांच कर रही है

पहले भी गैंग कई लोगों को बना चुका है शिकार

इंटरनेट पर दोस्ती कर ठगने वाला गिरोह महिलाओं का इस्तेमाल करता है. पहले महिलाओं के जरिये फेसबुक या व्हाट्सएप पर मैसेज करवाए जाते हैं. जिसके बाद महिला सामने वाले को अपनी मीठी बातों में उलझाते हुए दोस्ती करने का प्रयास करती है. जो इस खेल को नहीं समझ बाते वह महिला के चंगुल में फंस जाते हैं और फिर महिला द्वारा आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली जाती है. वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद गैंग के पुरुष सदस्य रोल में आते हैं और ब्लैकमेल करना शुरु कर देते हैं. बीते दो सालों में हांसी पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें आ चुकी हैं और काफी लोग इस गैंग का शिकार हो चुके हैं.

faridabadnews faridabadnews24 then blackmailed Woman made sarpanch's porn video by befriending on Facebook
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.