ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक युवक में अपने माता पिता को चाकू से गोद दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां हॉस्पिटल में भर्ती है। मृतक की पहचान 55 साल के देवेन्द्र के तौर पर हुई। वह दिल्ली जल बोर्ड में काम करते थे। पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी बेटे 25 साल के विशाल को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां पति पत्नी खून से लथपथ हालत मिले। इनमें आदमी की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी को घायल हालत ले जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला आरोपी इन्हीं का बेटा है। उसे पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया था। आरोपी सात आठ महीनों से बेरोजगार था। वह अक्सर अपने माता पिता से रुपयों की डिमांड करता रहता था, इसलिए भी अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। अभी घायल महिला 52 साल मंजू का इलाज चल रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
