मुंबई : ‘देसी क्वीन’ यानि सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में उनके करोड़ों फैंस हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा हुई।सपना का डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा देता है।
डांस के अलावा एक्टिंग और सिंगिंग में भी डेब्यू सपना कर चुकी हैं। अपनी अदाओं से सबका दिल जीतने वाली सपना अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। इन दिनों सपना दूसरी बार मां बनने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

वहीं अब सपना ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में सपना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- ‘मेरी प्रेग्नेंसी की जो खबरें मीडिया में आ रही हैं, उसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। मैं अभी अपने काम पर फोकस कर रही हूं। अभी पांच साल तक दूसरे बच्चे की प्लानिंग नहीं है।’

1 नहीं जुड़वे बच्चे की प्लानिंग
सपना ने आगे कहा- ‘हां इस बार जब मैं दूसरे बच्चे की प्लानिंग करूंगी तो मीडियावालों को पहले ही बता दूंगी ताकि उन्हें इस तरह की अटकलें ना लगानी पड़े, दूसरी बात ये कि इस बार मैं एक नहीं बल्कि जुड़वे बच्चे की प्लानिंग करूंगी।’

बता दें कि सपना पिछले साल अक्टूबर के महीने में एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। वैसे तो सपना ने कई बार अपने लाडले की तस्वीरें शेयर की हैं पर इनमें उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आया। इतना ही नहीं सपना ने अपने बेटे के नाम का खुलासा फैंस के साथ शेयर नहीं किया।

सपना ने जनवरी में हरियाणा के फेमस सिंगर,एक्टर वीर साहू संग सीक्रेट मैरिज की थी। हरियाणा में वीर को ‘बब्बू सिंह’ के नाम से भी जाना जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी इन दिनों मुंबई में हैं और फिल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सपना चौधरी एक आइटम नंबर कर रही हैं फिल्म में रवि किशन, स्नेहा उल्लाल, ईशा कोपिकर और अली असगर लीड में हैं।
