गुरदासपुर : थाना सिटी की पुलिस ने दोस्तों की तरफ से लगाए गए टीके उपरांत लड़के की हुई मौत के कारण 2 दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दिए बयानों में रमा रानी पत्नी राम सरूप निवासी नंगल कोटली गुरदासपुर ने बताया कि उसका लड़का राहुल उर्फ लल्ला अपने दोस्त गुरदीप सिंह उर्फ गग्गू के साथ किसी काम के लिए बटाला गया था। उन दोनों का किसी अज्ञात व्हीकल के साथ एक्सीडैंट हो गया था, जिस कारण उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। वह राहुल को अस्पताल से अपने घर ले आए थे कि उसका दोस्त गुरदीप सिंह और मोटा निवासी गुरदासपुर उनके घर आए, जिन्होंने राहुल के टीका लगाने की कोशिश की। बयानकर्ता ने बताया कि जब उसने इन दोनों को पूछा कि कौन-सा टीका लगा रहे हो तो उन्होंने कहा कि यह दर्द का टीका है, जिस पर गुरदीप सिंह ने राहुल को टीका लगा दिया और कुछ देर बाद वह चले गए। इसके उपरांत राहुल की हालत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इन बयानों के आधार पर उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
