Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रोड पर रिश्ता, मंदिर में शादी, अगली रात जेवर, नकदी लेकर दुल्हन भागी, गिरफ्तार

रोड पर रिश्ता, मंदिर में शादी, अगली रात जेवर, नकदी लेकर दुल्हन भागी, गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24June 30, 2021No Comments4 Mins Read

फिल्म डाॅली की डोली के अंदाज में शादी कर दूल्हों को ठग कर रातों रात ससुराल से जेवर और रुपए लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा है। लुटेरी दुल्हन के साथ उसके गिरोह के तीन सदस्य भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से 22 हजार रुपए नकद, चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया है। पिपरिया एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया नजदीकी गांव हथवास में रहने वाले 37 वर्षीय शिवनारायण (परिवर्तित नाम) की शादी 15 मई को पामली घाट (साेहागपुर) के एक मंदिर में रीना तिवारी से हुई थी। असल में इसका नाम सीता चौधरी है। रीना बनी सीता शादी के 2 दिन बाद जेवर और नकदी लेकर ससुराल से भाग गई। ऊर्जा डेस्क प्रभारी वर्षा धाकड़, एसआई संजीव पवार ने मामले की बारीकी से जांच की तो इस गिराेह के तार बाचावानी से जबलपुर तक जुड़े मिले। शादी कराने वाले बाचावानी (बनखेड़ी) के पप्पू उर्फ ओमकार किरार को पकड़ा और रीना तिवारी की जानकारी ली। 28 जून काे जबलपुर के राजीवगांधी नगर से रीना उर्फ सीता पति स्व. मिंटू उर्फ पप्पू चौधरी, उसकी बुआ ज्योति उर्फ पूजा पति अर्जुन बर्मन (45), फुफेरा भाई आकाश पिता अर्जुन बर्मन (26) और पप्पू उर्फ ओमकार पिता सोबरन सिंह पटेल बाचावानी को गिरफ्तार किया।

सीता के तीन नाम- 10 साल की बच्ची है, कई युवकों को ठगा
सीता चौधरी मूलत: कटनी निवासी है। पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। इनकी 10 साल की एक बच्ची है। यह अपना नाम रीना तिवारी उर्फ रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी उर्फ सीता बताया करती थी। पूछताछ में रीना ने छतरपुर, छत्तीसगढ़ सहित कुछ और जगह इसी तरह से शादी कर भागना स्वीकार किया है।

शाम को मिली जमानत
पिपरिया पुलिस को बड़ा झटका लगा। लुटेरी दुल्हन रीना उर्फ सीता पति मिंटू चौधरी, पप्पू उर्फ ओमकार सिंह, ज्योति उर्फ पूजा पति अर्जुन बर्मन और आकाश बर्मन को मंगलवार शाम को कोर्ट से जमानत मिल गई।

फेरों के बाद कहा- तबीयत खराब है, अलग सोने लगी, मौका मिलते ही फरार
लूटेरी दुल्हन का शिकार बने शिवनारायण ने बताया बाचावानी के पप्पू ने शादी के लिए रीना के बारे में बताया। मई में पप्पू के साथ लड़की काे देखने जबलपुर रवाना हुए। रास्ते में लड़की की बुआ ज्योति उर्फ पूजा और उसके लड़के आकाश ने कहा- लॉकडाउन में आपको यहां आने में परेशानी होगी। इसलिए हम जबलपुर से आ रहे हैं। नरसिंहपुर में मुझे लड़की पसंद आ गई। रोड पर खड़े-खड़े ही हमने शादी तय कर ली। ज्योति ने रुपयों की डिमांड की तो मैंने 60 हजार रुपए देने की हामी भर दी।

अगले दिन ज्योति और आकाश सौदे (शगुन) के रुपए लेने घर आ गए। 15 मई को पामलीघाट के एक मंदिर में शादी हुई। उसी रात अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर रीना दूसरे कमरे में सोने चली गई। दूसरी रात उसके मायके वाले चुपके से आए और वह चांदी की पायल, मंगलसूत्र और नकदी लेकर भाग गई।

60 हजार रुपए देने की बात पर तय हुई थी शादी
टीआई मंगलवारा अजय तिवारी ने बताया गिरोह के बाचावानी निवासी सदस्य पप्पू किरार ने शिवनारायण से संपर्क किया। शिवनारायण को लड़की नहीं मिल रही थी। पप्पू ने रीना के बारे में बताया। शादी के एवज में लेनदेन की बात हुई। शिवनारायण ने 60 हजार रुपए में शादी तय की।

डेढ़ महीने बाद पकड़ी गई, हाथों में लगी थी ताजी मेहंदी
सीता ने अपनी बुआ, फुफेरे भाई के साथ ठगी करने के लिए पूरा गिराेह बना रखा है। पुलिस ने जब 28 जून को डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार किया तब भी उसके हाथों में ताजी मेहंदी लगी थी। पुलिस का ऐसा मानना है कि वह एक या दो दिन पहले ही किसी और से शादी के नाम पर कहीं से ठगी करके आई है।

10-10 हजार बांटे, बचे रुपए कर देते न्योछावर
रीना और गैंग के सदस्य शगुन में मिले रुपए का एक तिहाई हिस्सा आपस में बांट लेते। शिवनारायण से मिले 60 हजार रुपए भी चारों ने 10-10 हजार बांट लिए। बचे 20 हजार आने-जाने के खर्च और शादी में शगुन, न्योछावर में खर्च दिए। इनमें से कुछ रुपए पुलिस ने जब्त किए।

arrested cash faridabadnews faridabadnews24 marriage in the temple Relationship on the road the next night the bride ran away with jewellery
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.