Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यदि उन्हें वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

यदि उन्हें वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] स्वास्थ्य मंत्री एवं महानिदेशक के आदेश के बाद भी कई जिलों में नौकरी से निकाले गए स्वास्थ्य ठेका कर्मियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र डिप्टी सीएमओ राजेश श्योकंद को सौंपा गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत किए गए प्रदर्शन में पारित किए गए प्रस्ताव में चेतावनी दी गई कि यदि छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो स्वास्थ्य कर्मियों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रदर्शन से पूर्व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने आम सभा की। इसके बाद जुलूस निकालते हुए कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा के जिला प्रधान सोनू सोया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपने आदेश को विभाग में लागू कराने में पूरी तरह विफल रहे हैं। मंत्री व महानिदेशक ने आउटसोर्सिंग पालिसी के तहत वित्त वर्ष 2020-21 या इससे पहले लगे ठेका कर्मचारियों को नौकरी से न हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन ठेकेदारों ने उक्त आदेश को ठेंगा दिखाते हुए रोहतक, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, नूंह, सिरसा, दादरी, पलवल आदि जिलों से नौकरी से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया। उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को पक्का करने और पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ईएसआईसी के कार्ड ठेका कर्मचारियों को अभी तक नहीं दिए गए हैं।

faridabadnews faridabadnews24 Will be forced to intensify agitation if they are not taken back
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.