
पंचमहल : पुलिस ने पंचमहल जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में गत रात छापेमारी की और विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ लिया गुजरात में सत्ताधारी पार्टी के बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 अन्य लोग जुआ खेलने और शराब रखने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक पंचमहल जिला पुलिस ने गुरुवार को जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. बीजेपी विधायक सोलंकी गुजरात के खेड़ा जिले की मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. लोकल क्राइम ब्रांच के स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में छापेमारी की और विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ लिया. पुलिस अधिकारी ने कहा, ” हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया. हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं. आगे की जांच जारी है l
