Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआईटी को ग्रेटर फरीदाबाद से सीधा जोड़ने के लिए शुरू होने वाले प्रोजेक्ट को लेकर छह कंपनियों ने दिखाई रुचि, जल्द एक का होगा फाइनल

एनआईटी को ग्रेटर फरीदाबाद से सीधा जोड़ने के लिए शुरू होने वाले प्रोजेक्ट को लेकर छह कंपनियों ने दिखाई रुचि, जल्द एक का होगा फाइनल

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  सीएम मनोहरलाल ने पिछले दिनों नहरपार एरिया को ग्रेटर फरीदाबाद का आधिकारिक नाम दिए जाने के बाद इससे शहर को सीधे कनेक्ट करने के लिए काम भी शुरू हो गया है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) इस पर तेजी से काम कर रही है। आने वाले दिनों में ग्रेटर फरीदाबाद का एनआईटी से सीधा संपर्क होगा। इसके लिए प्लान तैयार कर एफएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में एफएमडीए सबसे पहला काम पश्चिम फरीदाबाद को पूर्व फरीदाबाद से जोड़ने के लिए काम करेगा। इसमें 4 रूटों को फाइनल किया गया है।

इसमें पश्चिम फरीदाबाद अर्थात एनआईटी के लास्ट छोर को पूर्व फरीदाबाद यानी ग्रेटर फरीदाबाद के लास्ट छोर से जोड़ा जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए छह कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इन कंपनियों की प्री विड मीटिंग भी हो चुकी है। जल्द ही किसी एक कंपनी को फाइनल कर प्रोजेक्ट का काम सौंप दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दोनों इलाके सीधे एक-दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे।

अभी ग्रेटर फरीदाबाद की सीधे कनेक्टविटी नहीं
नगर निगम के पूर्व सीनियर टाउन प्लानर रवि सिंगला का कहना है कि भौगोलिक नजर से देखा जाए तो ग्रेटर फरीदाबाद और एनआईटी दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्सा नेशनल हाइवे के इस पार एनआईटी और दूसरा उस पार ग्रेटर फरीदाबाद। ऐसे में दोनों इलाकों में आने-जाने के लिए सीधी कनेक्टविटी नहीं है। एनआईटी के लोगों को यदि ग्रेटर फरीदाबाद अथवा नोएडा आना-जाना हो तो उन्हें कई रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों का समय भी बर्बाद होता है। अब एफएमडीए अपना पहला काम इन्हीं दो हिस्सों को कनेक्ट करने का शुरू करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर लगाया जा चुका है। एफएमडीए के चीफ इंजीनियर एनडी वशिष्ठ ने बताया कि इस काम के लिए छह कंपनियां सामने आई हैं। इन सबकी प्री विड मीटिंग हेा चुकी है। फाइनेशियल विड समेत अन्य तथ्यों की जानकारी लेने के बाद जल्द ही किसी एक को फाइनल कर दिया जाएगा।

कंपनी तैयार करेगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट
अधिकारी ने बताया कि जिस कंपनी को प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा वह दोनों इलाकों को सुगमता से जोड़ने के लिए अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी कि किस तरीके से सड़कों का निर्माण किया जाए जो सबसे सुगम हो। यह भी कहा जा रहा है कि एनआईटी और ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए सड़कों के बीच में फ्लाईओवर भी बनाए जा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से एनआईटी व ग्रेटर फरीदाबाद के करीब 20 लाख लोगों को फायदा होगा। साथ ही नोएडा पहुंचना भी आसाान हो जाएगा।

प्रोजेक्ट में चार रूट किए गए हैं फाइनल
चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में चार रूट फाइनल किए गए हैं। इनमें पहला सूरजकुंड रोड से होते हुए ग्रीन फील्ड कॉलोनी, एनएचपीसी चौक से होते हुए नोएडा की तरफ से कनेक्टिविटी बनेगी। दूसरा अनखीर-बड़खल चौक से होते हुए सेक्टर 19-28 की डिवाइडिंग रोड से दोनों नहर पार करते हुए ग्रेटर फरीदाबाद। इसके अलावा फरीदाबाद -गुड़गांव रोड स्थित बड़खल एंक्लेव से मेट्रो रोड, नीलम फ्लाईओवर से होते हुए महाराणा प्रताप चौक से ग्रेटर फरीदाबाद और अंतिम पाली गांव से सोहना रोड होते हुए बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन, तिगांव रोड होते हुए ग्रेटर फरीदाबाद। एफएमडीए के एसीईओ डॉ. गरिमा मित्तल का कहना है कि इस प्रोजेक्ट केपूरा होने से दोनों इलाकों में विकास की रफ्तार को गति मिलेगी। साथ ही दोनों इलाकों के लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

faridabadnews faridabadnews24 Six companies showed interest in the project to be started to connect NIT directly with Greater Faridabad soon one will be finalized
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.