फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] नौवीं-ग्यारहवीं कक्षा में फेल और कम्पार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने दोबारा अवसर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार ये विद्यार्थी आनलाइन अवसर एप के माध्यम से दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार इसकी डेटशीट विद्यार्थियों के साथ आनलाइन साझा की जा चुकी है। उन्होंने कहा जिले के अधिकतर विद्यालयों ने कक्षा 9वीं तथा 11वीं में फेल होने वाले विद्यार्थियों को एमआईएस पर दोबारा रिपीट नहीं किया है। इसलिए विद्यार्थी तीन दिन के अंदर एमआईएस पर दोबारा रिपीट कर लें ताकि वे सत्र 2021-22 में आनलाइन दिखाई दे सकें। ऐसे विद्यार्थियों को केवल 1 से 3 जुलाई के लिए व्हाट्सएप या गूगल फार्म के माध्यम से पेपर देने की अनुमति है।
