फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] लीज की दुकानों के मुद्दे को लेकर हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा के नेतृत्व में शहर के दुकानदार गुरुवार को बडखल की विधायक सीमा त्रिखा से मिले और फ्री होल्ड दुकानों के पोर्टल से होनी वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने दुकानदारों को बताया कि सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बता चुके हैं कि सोमवार से लीज का पोर्टल खुलेगा। उसमें दुकानों को फ्री होल्ड कराने का रजिस्ट्रेशन प्रत्येक सोमवार को होगा। एक दिन में करीब एक हजार लोग इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने शहर के दुकानदारों से कहा कि फ्री होल्ड दुकानों व मकानों को मालिकाना हक देने का फैसला लेकर मनोहर सरकार ने साबित कर दिया कि वह हर वर्ग का उत्थान चाहती है। विधायक ने दुकानदारों से कहा कि प्रशासन व सरकार इस प्रक्रिया में उनका पूरा सहयोग करेगी और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। शहर के दुकानदारों ने भी विधायक से कहा कि उन्होंने उनकी मांग को पुरजोर तरीके से सीएम के समक्ष उठाया। यही कारण रहा कि आज व्यापारियों व दुकानदारों को राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
