कुल्लू : जिला कुल्लू के रायसन में पुलिस की टीम ने ब्यास नदी के किनारे से नेपाली मूल के एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस काे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्यास नदी किनारे गिरा हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान राम चन्द पुत्र नेत्र बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था तथा रात को भी उसने शराब पी हुई थी। सुबह करीब 6 बजे वह उठा तथा यह कह कर घर से निकल गया कि मैं शराब पीने जा रहा हूं। वहीं बाद में उसका शव ब्यास नदी सेे बरामद हुआ। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कुल्लू अस्पताल में करवा लिया गया है तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
