राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश की बौछारें हुईं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत में लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी, लाजपत नगर समेत कई इलाकों में बारिश हुई।
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली मेंलोगों को लू के जबरदस्त थपेड़ों का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक रहने पर लू की आशंका जताई जाती है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर शाम को 29 प्रतिशत दर्ज किया गया।
