Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद को सीधा KGP से जोड़ा जाएगा, 1600 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी, भूमि अधिग्रहण का काम शुरू

फरीदाबाद को सीधा KGP से जोड़ा जाएगा, 1600 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी, भूमि अधिग्रहण का काम शुरू

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  आने वाले समय में फरीदाबाद जिला कुंडली गाजियाबाद पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से करीब 1600 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसमें 1200 करोड़ रुपए शहर को जोड़ने के लिए अधिग्रहण की जाने वाली जमीन के लिए खर्च किया जाएगा। ये जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी। वह स्थानीय सेक्टर 16 के सामुदायिक भवन में कोरोना काल में अपनी जान गंवा चुके के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का सर्वे कर लिया गया है। जिन किसानों की जमीन इस प्रोजेक्ट में प्रयोग की जाएगी उनसे बातचीत करके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

कनेक्टिविटी के लिए 400 रुपए की राशि की जाएगी खर्च
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इसके लिए सरकार द्वारा लगभग 1600 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है। इस राशि में से 400 करोड़ रुपए की राशि केजीपी से फरीदाबाद शहर की सीधा कनेक्टिविटी के लिए और 1200 करोड़ रुपए की ​​​​​​​ राशि से भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। शहर को केजीपी से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए काफी समय से लाेगों की मांग भी की जा रही थी।

मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन मंत्री काे बताई थी समस्या
पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडगरी से मुलाकात कर कहा था कि फरीदाबाद शहर की ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस से सीधे कनेक्टविटी नहीं है। इससे लोगों को ईपीई तक पहुंचने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फरीदाबाद बाईपास से शुरू होकर छांयसा गांव के पास ईपीई का इंटरचेंज के अंतिम छोर तक एक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की जरूरत है। इस पर केंद्रीय मंत्री गडगरी ने एनएचएआई को तत्काल इस पर काम करने का आदेश दिया था।

फरीदाबाद शहर से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे
फरीदाबाद शहर से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे

समय की होगी बचत
वाया छांयसा होते हुए केजीपी व ईपीई जाने में फरीदाबाद से उतना ही समय लगता है जितना समय आगे छांयसा से मानेसर या कुंडली तक जाने के लिए लगता है। इसके मद्देनजर सरकार ने फरीदाबाद को सीधा केजीपी से जोड़ने का निर्णय लिया है। उसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। शहर को केजीपी से जोड़ने के लिए काम तेजी से शुरू हो गया है। जल्द ही शहर को सौगात मिलेगी।

कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार तैयार
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार बचाव के लिए बेहतर कदम उठा रही है। इसके लिए देश में लगभग 1500 आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस में ऑक्सीजन की सबसे बड़ी जरूरत होती है और हमें यह आक्सीजन पेड़ पौधों से मिलती है। इसलिए शहर में करीब दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से अभियान चलाकर 10000 पौधे लगाने की अपील की। इनमें नीम, अमरूद, आम, शहतूत, पीपल, अशोका सहित छायादार व फलदार वृक्ष शामिल है।

Faridabad will be directly connected with KGP faridabadnews faridabadnews24 land acquisition work started sanctioned amount of Rs 1600 crore
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.