फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत बदरपुर बार्डर पर ऑटो चालकों, अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर कर्मचारियों और बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में दुकानदारों व खरीददारों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। डीसी यशपाल यादव के अनुसार जिले में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम का प्रयास है कि फ्रंट लाइन पर काम करने वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन अवश्य हो। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर लोगों की सहूलियत अनुसार कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जारी है।
