फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर जिले के स्कूलों में गर्मी की छ़ुट्टियां 15 जुलाई तक बढ़ी दी गई हैं। लेकिन पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए बच्चे ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। डीसी यशपाल यादव के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते सरकार ने पहले स्कूलों में 22 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था। इसके बाद हालात को देखते हुए शिक्षा विभाग ने छ़ुट्टियां बढ़ाकर 15 जून तक कर दिया था। फिर हालात की समीक्षा करते हुए छ़ुट्टियों को 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। अब इन्हें 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए स्कूलों में वीरवार सुबह 8.30 से 12.30 बजे तक कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। डीसी के अनुसार कोरोना में काफी सुधार है, लेकिन हालात अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। इसलिए स्कूलों को फिलहाल 15 जुलाई तक बंद रखा जाएगा। स्कूल न खुलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। ऐसे में शिक्षक व विद्यार्थी दोनों ऑनलाइन क्लासेज से पाठ्यक्रम को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कई जगह नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है तो कहीं बच्चों के पास एंड्रायड फोन नहीं है। ऐसे में बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को समझना मुश्किल हो रहा है। ऐसे हालात में टीचर्स को विद्यार्थियों के घर जाकर उन्हें सिलेबस की पढ़ाई के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
