Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रात साढ़े 12 बजे फेसबुक वीडियो पोस्ट कर बोला; दोनों का मिलन असंभव था, लड़की पर चाकू से 2 और खुद पर 4 वार किए, प्यार को अमर करना चाहता था

रात साढ़े 12 बजे फेसबुक वीडियो पोस्ट कर बोला; दोनों का मिलन असंभव था, लड़की पर चाकू से 2 और खुद पर 4 वार किए, प्यार को अमर करना चाहता था

faridabadnews24By faridabadnews24July 4, 2021No Comments2 Mins Read

जिले के गुढ़ा भगवानदास में प्यार में पागल युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की चाकू मारकर ह्त्या कर दी। युवक का पागलपन यहीं नहीं रुका, उसने ह्त्या के बाद रात 12.30 बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो प्यार में पागल था और दोनों की नाकाम हो रही लव स्टोरी को अमर करना चाहता था। घटना के समय लिछमा नायक पुत्री उमाराम शौच के लिए जा रही थी। चाक़ू लगने के बाद लिछमा अपने घर की तरफ भागी, जहां परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ह्त्या का आरोपी विनोद पुत्र पप्पूराम वाल्मीकि मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर देर रात पांचौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका लिछमा का शव राजकीय जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां अब रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

वारदात के बाद आरोपी प्रेमी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया
वारदात के बाद फरार आरोपी विनोद वाल्मीकि ने रात करीब 12.30 बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कर कहा कि गुढ़ा भगवानदास में अभी उसके हाथों चाकूबाजी की घटना की गई है। उसने अपने आप को प्यार में पागल बताया और कहा कि चाकू के चार वार उसे भी लगे हैं और वो भी घायल है। लड़की को भी चाकू के दो वार लगे हैं। इस घटना में लड़की और उसके परिजनों का कुछ लेना देना नहीं है। वीडियो में प्रेमी युवक बोल रहा है कि उसका और लड़की का मिलन असंभव हो रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। अब अगर लड़की नहीं बची तो वो भी मर जाएगा। दोनों ने मिलकर अपने प्यार को अमर करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।

faridabadnews faridabadnews24 he said; The union of both was impossible Posting a Facebook video at 12.30 pm the girl was stabbed 2 and herself 4 wanted to immortalize love
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.