विद्यालय शिक्षा बोर्ड, हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए मूल्यांकन नीति (evaluation criteria) घोषित कर दिया है। हरियाणा बोर्ड के अनुसार 12वीं के छात्रों का रिजल्ट 10वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षा के अंक और 12वीं के प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स के आधार पर तैयार होगा। हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा छात्र विस्तृत इवैल्युएशन क्राइटीरिया बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं हरियाणा बोर्ड ने 12वीं के मूल्यांकन के लिए 30:10:60 फॉर्मला अपनाने का ऐलान किया है। इस नियम के अनुसार, 10वीं के अंकों का वेटेज 30 फीसदी और 11वीं के अंकों का वेटेज 10 फीसदी रहेगा। वहीं 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन व प्रैक्टिकल मार्क्स का वेटेज 60 फीसदी रहेगा।
BSEH 12th Result 2021 Formula Notice
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल हरियाणा बोर्ड के स्कूलों ने 11वीं की परीक्षाएं भी नहीं आयोजित कर पाए थे इसी का देखते हुए 11वीं के मार्क्स को केवल 10 फीसदी का वेटेज दिया गया है। हरियाणा बोर्ड के स्कूलों को कक्षा 12 के मार्क्स 6 जुलाई 2021 तक अपलोड करने हैं। हरियाणा बोर्ड ने मार्क्स अपलोड करने का लिंक 28 जून को ही एक्टिव कर दिया था। इस साल 12वीं के छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। जो छात्र हरियाणा बोर्ड के फॉर्मूले से मिले अंकों से खुश नहीं होंगे वे अगस्त -सितंबर में भौतिक रूप से परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे।
