फरीदाबाद : [ प्रमिला ] आम आदमी पार्टी के हरियाणा के संयोजक और राज्यसभा सासंद डॉ सुशील गुप्ता फ़रीदाबाद के दौरे पर थे और ओल्ड फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जंहा पार्टी के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना,जोन अध्यक्ष ब्यापार अमन गोयल,जोन कोषाध्यक्ष हरिंदर भाटी और एन आईटी से विधायक का चुनाव लड़ चुके संतोष यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने संगठन को बढ़ाने के मंत्र कार्यकर्ताओं को दिए और जब मीडिया ने संतोष यादव और महिला पुलिस अधिकारी के बीच हुए झगड़े के बारे में पूछा तो राज्यसभा सांसद ने साफ शब्दो मे कहा संतोष यादव हमारे लिये विधायक है और जो महिला पुलिस कर्मी झूठे आरोप लगाएगी उसके लिये ठीक नही होगा ,कानून के साथ खिलवाड़ करना अच्छी बात नहीं है।और हम भ्रस्टाचार की लड़ाई में संतोष यादव के साथ खड़े हैं। आप नेता और प्रवासियों के मसीहा संतोष यादव देर रात राज्यसभा सांसद डॉ सुशील कुमार गुप्ता के साथ दौरे पर रहे और रात का डिनर पलवल में साथ किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
