संयुक्त किसान माेर्चा ने कृषि कानूनाें के विराेध में माॅनूसन सत्र के दाैरान राेजाना संसद के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। 40 किसान संगठनाें के माेर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि 200 किसानाें का समूह हर दिन प्रदर्शन करेगा। हर संगठन से पांच-पांच सदस्य प्रदर्शन में शामिल रहेंगे। संसद सत्र 19 जुलाई से शुरू हाेगा। माेर्चा दाे दिन पहले विपक्षी दलाें के सांसदाें काे चेतावनी पत्र जारी कर संसद के भीतर राेजाना कृषि कानूनाें का मुद्दा उठाने की अपील करेगा। उनसे कहा जाएगा कि वाॅक आउट कर सरकार का फायदा न करें। जब तक सरकार इस संबंध में काेई समाधान नहीं करती है वे संसद काे न चलने दें। हम बाहर प्रदर्शन करेंगे। राजेवाल ने बताया कि माेर्चा ने पेट्राेल, डीजल और रसाेई गैस की बढ़ती कीमताें के विराेध में 8 जुलाई काे देशभर में प्रदर्शन करने काे आह्वान किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
