Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लव जिहाद : जनसंख्या कानून और धर्मांतरण को लेकर पटौदी में हुई महापंचायत, चर्चा का विषय बना नवाब परिवार

लव जिहाद : जनसंख्या कानून और धर्मांतरण को लेकर पटौदी में हुई महापंचायत, चर्चा का विषय बना नवाब परिवार

faridabadnews24By faridabadnews24July 5, 2021No Comments3 Mins Read

रविवार को लव जिहाद, जनसंख्या कानून और धर्मांतरण को लेकर पटौदी में हुई महापंचायत में क्षेत्र के नवाब परिवार एक बार फिर चर्चा का विषय बना। वक्ताओं ने कहा कि नवाब अब नहीं रहे लेकिन पटौदी उनकी है। लोगों ने इनका पगड़ी बांधकर सम्मान किया है तो वो इसे वापस लेना भी जानते हैं। सभा को संबोधित करते हुए सूरजपाल अम्मू ने जुबानी हमले खुलकर किए। उन्होंने कहा कि जनसख्या नियंत्रण कानून देश की संसद से बनेगा लेकिन जिन लोगों को चुनाव नहीं लड़ने वो 20 बच्चे पैदा करने शुरू कर दो। कानून अपने आप आ जाएगा।

स्वामी सुशील गिरी जी महाराज ने कहा कि देश का जवान जिस ओर चलता है उसी ओर हवा का रूख हो जाता है। पूरे देश के इस्लामीकरण की योजन चरणबद्ध तरीके के साथ चल रही है। ऐसे में हमें ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा जो हिंदुओं की आबरू से खेल रहे हैं। कश्मीरी पंडितों और मेवात का दर्द महापंचायत में कश्मीर से विस्थापित पंडित केके पाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को किस तरह की यातनाएं दी गई उसे सोच कर भी डर लगता है। अब जागने की जरूरत है नहीं तो वहीं हाल यहां भी होगा। अपने धर्म की रक्षा करना जरूरी हैं। कश्मीर में हिंदुओं का कत्ले आम किया गया। हम लोगों पर असहनीय जुल्म किए गए। वहीं मेवात से आए हुए लोगों ने भी अपना दुखड़ा रोया। महापंचायत में मेवात, कश्मीर, दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, तावडू व आसपास के 90 गांवों से हजारों हिन्दू समाज के लोग एकत्रित हुए और एक ही आवाज में घोष किया कि अब ये जिहाद बर्दाश्त नहीं होंगे। मुख्य वक्ता महापंचायत स्वामी सुशील गिरी जी महाराज, स्वामी ब्रह्मचैतन्य जी वृंदावन, स्वामी विष्णु चैतन्य, स्वामी सचिदानन्द देवेश व्यास, विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, अनुराग कुलश्रेष्ठ प्रांत प्रमुख सोशल मीडिया, बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, सूरजपाल अम्मू राष्ट्रीय अध्यक्ष करनी सेना, अनुराधा चौहान, रचना पहाड़ी, जयदीप आर्य कमांडो, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख महावीर भारद्वाज थे।

पास हुए ये प्रस्ताव

महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि पटौदी में एक हिन्दू धर्म रक्षा मंच बने और प्रत्येक गांव में इसकी शाखाएं बने। केंद्र सरकार जल्दी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएं। मेवात से हिन्दू पलायन तुरन्त रोका जाए। दूसरा कश्मीर ना बनने दिया जाए। जिहाद के नाम बेटियों के अपहरण पर तुरन्त रोक लगे। मस्जिदों का अवैध निर्माण रोक जाए। अवैध निवास व आवागमन को रोका जाए व प्रशासन कार्यवाही करे। इनका पुलिस सत्यापन कराया जाए। गांव व नगरों के नाम स्थानीय हिन्दू के नाम पर रखें जाए। गांव की पंचायती जमीन पर जो सैयद पार्क बने हैं उनके नाम बदल जाए। सर्वसम्मति से 31 सदस्यों की एक हिन्दू धर्म रक्षा मंच की कमेटी गठित की गई जो आगे उपरोक्त प्रस्तावों को क्रियान्वित करेगी। इस अवसर पर प्रताप, हरीश, श्याम सुंदर, नरेश, अनिल कश्यप, संजीव यादव, रणजीत चौहान, सुधीर मुद्गिल सहित हजारों की संख्या में हिन्दू सामाजिक कार्यकर्ता थे।

सुरक्षा चाकचौबंद

महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग दिखाई दिया। जगह जगह पुलिस के वाहन खड़े रहे। खुफिया विभाग के सूत्रों ने महापंचायत को देखते हुए सजग रहने की अनुशंसा की थी। महापंचायत पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक और सफल रूप से समाप्त हुई।

faridabadnews faridabadnews24 Love Jihad: Mahapanchayat held in Pataudi regarding population law and conversion Nawab family became the subject of discussion
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.