फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली निगम व रैनीवेल योजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए फोन उठाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। जबकि रैनीवेल योजना की पाइप लाइनों के लीकेज को रोककर बल्लभगढ़ की जनता को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई करें।
बिजली के लटके तार दुरुस्त किए जाएं
उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ शहर में लटके हुए बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए। जिससे इनसे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में बल्लभगढ़ बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल, एनआईटी के कार्यकारी अभियंता गौरव चौधरी, एचएसवीपी बिजली के कार्यकारी अभियंता अश्विनी, आईएमटी एरिया के कार्यकारी अभियंता उर्मिला व रैनीवेल योजना के तहत कार्य देख रहे कार्यकारी अभियंता मदनलाल सहित सभी सब डिवीजनल अभियंता और कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
