Rajasthan Police Recruitment 2021 : राजस्थान पुलिस ने स्पोर्ट्स सेलेक्शन बोर्ड के तहत सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए www.recruitment2.rajasthan.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में 14 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको इस भर्ती से जुड़ी आवश्यक जानकारी बताएंगे।
सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.recruitment2.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी जमा करना होगा। राजस्थान के जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, राजस्थान के एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपए जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
